मुख्य सामग्री पर जाएं

वैधानिक

गोपनीयता नीति

आपकी जानकारी केवल आपके आवेदन के लिए ली जाती है, विज्ञापन या किसी व्यावसायिक उद्देश्य के लिए नहीं।

  1. हम क्या जानकारी लेते हैं

    नाम, पिता/पति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार क्रमांक, बैंक से जुड़ी सामान्य जानकारी, फोटो, हस्ताक्षर, तथा आवेदन के समय का स्थान (GPS) — यह सब केवल शासकीय योजनाओं के आवेदन हेतु आवश्यक होने पर लिया जाता है।

  2. हम इसका क्या करते हैं

    यह जानकारी केवल आपके आवेदन को तैयार करने, संबंधित सरकारी पोर्टल पर दर्ज कराने और उसकी स्थिति की ट्रैकिंग हेतु उपयोग की जाती है। इसका उपयोग विज्ञापन अथवा किसी अन्य व्यावसायिक उद्देश्य के लिए नहीं किया जाता।

  3. हम किसके साथ साझा करते हैं

    आपकी जानकारी संबंधित सरकारी विभाग/पोर्टल के अतिरिक्त किसी तीसरे पक्ष को बेची या साझा नहीं की जाती। कानूनी रूप से आवश्यक होने पर ही सक्षम अधिकारी को उपलब्ध कराई जा सकती है।

  4. सुरक्षा

    डेटा Google Firebase (सुरक्षित क्लाउड सर्वर) पर संग्रहित है। पहुँच केवल अधिकृत कर्मचारियों तक सीमित है और हर महत्वपूर्ण कार्रवाई का रिकॉर्ड रखा जाता है।

  5. आपके अधिकार

    आप अपनी जानकारी देखने, उसमें सुधार कराने अथवा उसे हटवाने का अनुरोध कर सकते हैं। इसके लिए संस्था से संपर्क करें। ध्यान दें कि सरकारी पोर्टल पर एक बार दर्ज हो चुके आवेदन पर संस्था का नियंत्रण नहीं रहता।

  6. वेबसाइट उपयोग के आंकड़े

    वेबसाइट कितने लोग और कौन से पेज देखते हैं, यह जानने के लिए Cloudflare Web Analytics का उपयोग होता है, जो कुकी नहीं रखता और आपकी पहचान नहीं करता। आपकी अनुमति मिलने पर Google Analytics का भी उपयोग होता है, जो आपके ब्राउज़र में कुकी रखता है और पेज देखने की जानकारी (जैसे कौन सा पेज, फोन या ब्राउज़र का प्रकार, लगभग कौन सा शहर) Google को भेजता है, जिसके सर्वर भारत के बाहर भी हो सकते हैं। इनमें से किसी को भी आपका नाम, मोबाइल नंबर, आधार या आवेदन की कोई जानकारी नहीं भेजी जाती, और इनका उपयोग विज्ञापन के लिए नहीं होता। अनुमति देना आवश्यक नहीं है; आप वेबसाइट के नीचे दिए "कुकी विकल्प" से इसे कभी भी बदल सकते हैं।

  7. SPM / SWM आवेदकों की जानकारी

    वेबसाइट पर SPM / SWM के लिए आवेदन करने पर हम ये जानकारी लेते हैं: लॉगिन का मोबाइल नंबर; फॉर्म के उत्तर (नाम, पिता/पति का नाम, जन्म तिथि, पता और निवास का स्थान, श्रेणी, अनुभव, शैक्षणिक योग्यता, और ई-मेल यदि आप दें); KYC में आधार कार्ड के आगे और पीछे की फोटो, जिनमें आधार क्रमांक के पहले 8 अंक ढके हों; और क्विज़ के अंक। आधार क्रमांक न टाइप कराया जाता है, न रखा जाता है। इनका उपयोग केवल आपकी पात्रता जांचने, पहचान की पुष्टि, प्रमाणन और नियुक्ति के लिए होता है। यह जानकारी Google Firebase के मुंबई (भारत) स्थित सर्वर पर रहती है और इसे केवल सार्थक भारत के अधिकृत एडमिन देख सकते हैं; आधार की फोटो जब भी देखी जाती है, उसका रिकॉर्ड रखा जाता है। आवेदन अस्वीकार होने पर आधार की फोटो तुरंत मिटा दी जाती हैं; फॉर्म इसलिए रखा जाता है कि आप दोबारा आवेदन कर सकें। क्विज़ में अंतिम रूप से उत्तीर्ण न होने पर फॉर्म और आधार की फोटो दोनों मिटा दिए जाते हैं; केवल अंक, स्थिति और कारण रहते हैं, ताकि प्रयास दोबारा शुरू न हों। KYC के लिए अपलोड हुई जो फोटो जमा नहीं हुईं, वे एक दिन में मिटा दी जाती हैं। नियुक्ति होने पर जानकारी तब तक रखी जाती है जब तक आप सार्थक भारत के साथ काम करते हैं। अपनी जानकारी की प्रति पाने या उसे मिटवाने के लिए संस्था से संपर्क करें।

अपनी पंचायत में सार्थक भारत की शुरुआत करें

चाहे आप सेवा लेना चाहते हों या सार्थक पंचायत मित्र (SPM) / शहरी वार्ड मित्र (SWM) बनना, पहली बातचीत एक फ़ोन कॉल से शुरू होती है।