मुख्य सामग्री पर जाएं

हमारे बारे में

योजनाएं बनती हैं दिल्ली और रायपुर में — पहुंचनी हैं आख़िरी घर तक

सशक्त समाज, समर्थ राष्ट्र

सार्थक भारत का उद्देश्य है — शासकीय कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाना।

देश और राज्य में अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित हैं, परंतु सही जानकारी और मार्गदर्शन के अभाव में जरूरतमंद लोग इनके लाभ से वंचित रह जाते हैं। एक काग़ज़ छूट जाने या एक ख़ाना ग़लत भर जाने से महीनों की देरी हो जाती है।

हमारे ग्राम पंचायत समन्वयक गाँव-गाँव जाकर पात्रता जाँचते हैं, आवश्यक दस्तावेज तैयार कराते हैं, आवेदन ऑनलाइन दर्ज कराते हैं और नतीजा आने तक उसकी निगरानी करते हैं।

इस सेवा से होने वाली आय से हमारा संकल्प है — बेसहारा बुज़ुर्गों, दिव्यांगजनों और निराश्रित माताओं के लिए निःशुल्क आश्रम का संचालन।

नारंगी दुपट्टा पहने मुस्कुराते हुए एक वृद्ध व्यक्ति का चित्र

यही वह संकल्प है जिसके लिए यह संस्था कमाती है — सेवा से होने वाली आय आश्रम तक पहुंचे, किसी की निजी संपत्ति तक नहीं।

हमारा आधार

संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं, समुदाय का होना चाहिए

सार्थक भारत की शुरुआत एक साफ फर्क को सामने रखने के लिए हुई — असली सामुदायिक एकता, और वह नेतृत्व जो संगठन को निजी उद्यम में बदल देता है।

जिससे हम अलग हैं

अवसरवादी नेतृत्व — जहां सामुदायिक मंच धीरे-धीरे एक व्यक्ति या परिवार की निजी पूंजी बन जाता है, और सदस्यों की भागीदारी केवल नाम भर की रह जाती है।

जो हम बनाना चाहते हैं

पंजीकृत ढांचा, स्पष्ट रसीदें, तय अनुमोदन-प्रक्रिया और हर स्तर पर जवाबदेही — ताकि नेतृत्व सेवा बना रहे, संपत्ति न बने।

अपनी पंचायत में सार्थक भारत की शुरुआत करें

चाहे आप सेवा लेना चाहते हों या सार्थक पंचायत मित्र बनना — पहली बातचीत एक फ़ोन कॉल से शुरू होती है।